Ticker

10/recent/ticker-posts

राष्ट्रिय देशभक्ति काव्यरचना स्पर्धा

 राष्ट्रिय देशभक्ति काव्यरचना स्पर्धा

श्री सोमनाथ संस्कृत युनिवर्सिटी, वेरावल (गुजरात) गुजरात सरकार द्वारा स्थापित युनिवर्सिटी है। यह UGC द्वारा 2F तथा 12B मान्यता प्राप्त है तथा राष्ट्रीय मूल्याङ्कन प्रत्यायन परिषद् (NAAC) द्वारा A+ श्रेणी प्राप्त है। इस युनिवर्सिटी के द्वारा प्रतिवर्ष विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष स्वतन्त्रता के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत "राष्ट्रस्तरीय-देशभक्ति-काव्यरचना-स्पर्धा" का आयोजन किया गया है। इस स्पर्धा में भारतभर के कविओं को स्वरचित काव्य प्रस्तुत करने के लिए आमन्त्रित किया जाता है। स्पर्धा के लिए अधोलिखित बिन्दु ध्यातव्य है –

१ – यह स्पर्धा राष्ट्रस्तरीय होगी। भारत के कोई भी विद्वान् कवि इस स्पर्धा में भागग्रहण कर सकते हैं।

२ – काव्यरचना का माध्यम संस्कृत रहेगा। अन्य भाषा में लिखित काव्य अमान्य रहेंगे।

३ – स्पर्धा के लिए पहले पञ्जीकरण करना आवश्यक है। पञ्जीकृत प्रतिभागी के लिए ही काव्य भेजने की अनुमति दी जाएगी।

४ – काव्य सम्पूर्णतया स्वरचित होना चाहिए। अन्य कवि की कृति प्रस्तुत करना सम्पूर्ण वर्ज्य है और ऐसे प्रतिभागी को बहिष्कृत करने की सत्ता विश्वविद्यालय के पास है।

५ - प्रस्तुत काव्य स्वरचित ही है ऐसा घोषणापत्र संलग्न प्रारूप में प्रस्तुत करना अनिवार्य है। घोषणापत्र स्वहस्ताक्षर में भरना अनिवार्य है। घोषणापत्र रहित काव्य पुरस्कार के योग्य नहीं माना जाएगा।

६ – श्रेष्ठ तीन काव्यों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अन्य दो काव्यों को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।

*प्रथम पुरस्कार – ५०००/- (पांच हजार रूपएँ) एक प्रतिभागी को दिया जाएगा।*

*द्वितीय पुरस्कार – ३०००/- (तीन हजार रूपएँ) एक प्रतिभागी को दिया जाएगा।*

*तृतीय पुरस्कार – २०००/- (दो हजार रूपएँ) एक प्रतिभागी को दिया जाएगा।*

*सांत्वना पुरस्कार – ५००/- (पांच सो रूपएँ) दो प्रतिभागीओं को दिया जाएगा।*

७ – विजेताओं को तथा प्रतिभागीओं को प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

८ – प्रथम पुरस्कृत काव्य का स्वरांकन (Compose) करके युनिवर्सिटी द्वारा सामाजिक माध्यम से प्रसारित किया जाएगा।

९ – पञ्जीकरण दिनाङ्क – २१/०१/२०२२ से दिनाङ्क – २८/०१/२०२२ तक करना होगा।

१० – पञ्जीकृत प्रतिभागीओं को काव्य भेजने के लिए दिनाङ्क – ३०/०१/२०२२ से दिनाङ्क – ०७/०२/२०२२ तक का समय प्रदान किया जाएगा।

११ – समयावधि के समाप्त होने के पश्चात् प्राप्त काव्यों का मूल्याङ्कन नहीं किया जाएगा।

१२ – पञ्जीकरण करते समय अपना आधार कार्ड तथा घोषणापत्र स्वप्रमाणित PDF/JPG प्रारूप में तैयार रखें, ओनलाइन फोर्म भरते समय निर्दिष्ट स्थान पर अपलोड करें।


१३ – पञ्जीकरण के लिए यहां क्लिक् करें - https://forms.gle/aHq5dKyc26oDL7vv9


अन्य जानकारी के लिए स्पर्धा के संयोजक डॉ. डी.एम. मोकरीया (९८२५५१२७५६), डॉ. जिगरभाई भट्ट (७६००५२९२७१) से कार्यालय समय में संपर्क करें।

Edutech