Ticker

10/recent/ticker-posts

Lata Mangeshkar

ब्रेकिंग न्यूज - लता मंगेशकर का हुआ निधन !!

 

#Edutech

लता मंगेशकर के चाहको के लिए बुरी खबर है. स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर का निधन हो गया है। वह ९२ वर्ष के थे। भारत देश के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनके निधन की घोषणा की है। इससे पहले फडणवीस, संजय राउत, ने ट्वीट किया था। 

लता मंगेशकर को 9 जनवरी को कोरोना की चपेट में आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कल से उनकी तबीयत खराब चल रही है। 92 वर्ष कि वय के थे लताजी ।

'लताजी की तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अस्पताल के बाहर पुलिस का घेरा बना दिया गया है. शनिवार को लता मंगेशकर की तबीयत बिगड़ने के बाद मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे भी ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे रुकने के बाद वापस लौट गए थे।

लताजी दुनिया की 36 भाषाओं में हजारों गाने गा चुकी हैं।

'गायन कोकिला लता मंगेशकर 92 साल की थीं. भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित लता मंगेशकर ने 1942 में अपने करियर की शुरुआत की थी। कहा जाता है कि उनकी पहचान फिल्म महल के "आएगा आने वाला" गाने से हुई थी। लता मंगेशकर अब तक दुनिया की 36 भाषाओं में हजारों गाने गा चुकी हैं। लता मंगेशकर ने संगीत की दुनिया में लंबी सफर करके 80 साल पूरे कर लिए हैं। ,

अनेक पुरस्कारों से सम्मानित थे लताजी

"13 साल की थी तब उसने पहली बार गाना रिकॉर्ड किया था" । तब वह वह दिन था 16 दिसंबर 1941। गायन कोकिला (लताजी) को गायन के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए 1969 में पद्म भूषण और 1990 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। लताजी को 1999 में पद्म विभूषण और 2001 में भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।